लखनऊ: कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा, अस्पताल ने थमाया तीन लाख का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमतीनगर के मेयो अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने तीन दिन में तीन लाख का बिल बना दिया। कोरोना संक्रमित रमेश कुमार (45) को तीन दिन पहले लोकबंधु अस्पताल से एल-2 से एल-3 …

लखनऊ। गोमतीनगर के मेयो अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने तीन दिन में तीन लाख का बिल बना दिया। कोरोना संक्रमित रमेश कुमार (45) को तीन दिन पहले लोकबंधु अस्पताल से एल-2 से एल-3 के लिए रेफर किया गया था। लेकिन डॉक्टर एल-3 के बजाय एल-2 में ही इलाज कर रहे थे।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद तीन दिन में तीन लाख का बिला बना दिया। अब अस्पताल प्रशासन मरीज का शव देने के बदले तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अस्पताल के बाहर हंगामें की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

संबंधित समाचार