बरेली: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/देवरनियां, अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गांव सैदपुर निवासी हरि सिंह और गोकिल सिंह बहेड़ी में पीओपी का काम कर रविवार शाम घर लौट रहे थे। रिछा-जहानाबाद मार्ग पर लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।

इनमें से एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसके साथी ने सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार हरि सिंह की शादी पांच माह पहले हुई थी। इस घटना से दोनों युवकों के परिजन सदमे में हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर में जल्द मिलेगा इलाज, 80 फीसदी काम पूरा

 

संबंधित समाचार