बरेली: महिला ने पड़ोसी को छत पर कूड़ा डालने से किया मना, तो आरोपियों ने लगा दी पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला की छत पर उसका पड़ोसी रोज कूड़ा डालता था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई लगा दी। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना इज्जतनगर के कर्मचारी नगर की रहने वाली 45 वर्षिय गुड्डी देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक ही परिवार के हरपाल, सुमित व ललित उसकी छत पर कूड़ा डालते थे। बीती रात जब उसने कूड़ा डालने से मना किया, तो उन्होंने उसके ऊपर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आज खड़गे, सागर में जनसभा को करेंगे संबोधित

 

संबंधित समाचार