Unnao Accident : लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पिकअप पलटी, तीस कांवड़िए घायल, लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे
उन्नाव में पिकअप पलटने से तीस कांवड़िए घायल।
लखनऊ कानपुर हाइवे पर पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीस कांवड़िए घायल हो गए।
उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर हाइवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्लाफार्म के पास लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन से लौट रहे तीस कावड़िये घायल हो गए। हाइवे से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों व एम्बुलेंस की मदद स सीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
श्रावण मास के सोमवार पर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव बाबा के दर्शन कर पिकअप से लौट रहे श्रद्धालुओ में कन्नौज के बारापुर थाना ठठिया निवासी सरिता देवी (25),रामचंद्र (50),कमल किशोर (35),आरती देवी (32),रेखा देवी (30),सतीश (35),पूनम (30),नरेंद्र कुमार (32),सुनील (24),सुषमा (25),पूनम (30),अरुण कुमार (38),प्रमोद कुमार (38),राकेश कुमार (6),किशन कांत (48),सुमित कुमार (13),नरेश कुमार (32),आदित्य (14),रामचंद्र (55),आशीष (21),कमल किशो( 35) समेत तीस लोग घायल हो गए।
सभी को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दस अन्य मामूली रूप से घायल हुए है। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार होने व बाबा की मस्ती में उदघोष होने से चालक के अनियंत्रित होकर वाहन के पलटने की स्थिति लगी रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
