Etawah News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पास में पड़ा मिला तमंचा, पुलिस मान रही आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में गोली लगने से युवक की संदिग्ध मौत।

इटावा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटनास्थल के पास में तमंचा पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

इटावा, अमृत विचार। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव राहिन में अमृत सरोवर तालाब के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। गोली युवक की कनपटी में लगी थी। गोली चलने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। युवक गांव का ही रहने वाला था। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । शव को देख कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की । शव के पास ही तमंचा पड़ा मिला। परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे जबकि पुलिस इसे आत्म हत्या मान रही है। 

क्षेत्र के गांव राहिन का रहने वाला युवक मनोज कुमार जाटव 25 वर्ष पुत्र रामौतार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अपने घर से निकला । वह गांव के बाहर बने अमृत सरोवर तालाब के पास पहुंचा तभी लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वहां मनोज का शव पड़ा देखा। उसके पास ही एक तमंचा पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने तमंचा का कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस इसे आत्म हत्या मान रही है। वही परिवार के लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या करने की बात कहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मनोज ट्रक का चालक है। वह कई दिन पूर्व ट्रक से आया था तभी से वह गुमशुम रहता था । मां ने सम्पत्ति का एक बड़ा हिस्सा अपने बड़े पुत्र को दे दिया था जिसमें कारण विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते ही उसे आत्म हत्या की है। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है।

संबंधित समाचार