हरदोई: कल शाम को खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चे देखेंगे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग
हरदोई। चन्द्रयान-3 23 अगस्त की शाम 5:27 बजे चांद पर उतरेगा। सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति के इस उत्सव का गवाह बनाने का फैसला लिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय करन आनंद ने आदेश जारी किया है कि बुधवार की शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी परिषदीय स्कूल खोले जाए और बच्चों के साथ चांद को पाने के यादगार पल को साझा किया जाएगा।
अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने जारी आदेश में कहा है कि बुधवार को चन्द्रयान-3 के चांद पर उतरने की एक्टिविटी को बच्चों के साथ साझा करने के लिए शाम को 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी परिषदीय स्कूल खोले जाएंगे ताकि स्कूली बच्चे इसरो की वेबसाइट या इसरो के यूट्यूब नेशनल चैनल के माध्यम से चन्द्रयान-3 की एक्टिविटी को देख सके। आदेश में आगे कहा गया है कि वह पल भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ : NHM संघ प्रतिनिधि मण्डल ने मिशन निदेशक से की मुलाकात, संविदाकर्मियों की गिनाई समस्या
