बेरोजगारी को लेकर राहुल का मोदी पर हमला, कहा- युवाओं का भविष्य चौपट हो गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की ‘स्पीकअप’ मुहिम के तहत यहां जारी एक वीडियो संदेश …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की ‘स्पीकअप’ मुहिम के तहत यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा “मोदी सरकार की नीतियों की वजह से देश में करोड़ों नौकरियां खत्म हो गईं और वस्तु एवं सेवा कर (जीडीपी) में ऐतिहासिक गिरावट आई है। इसने भारतीय युवाओं का भविष्य कुचलकर रख दिया है। आइए सरकार को अपनी आवाज सुनाते हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर देश के युवाओं की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए लिखा “मोदी सिर्फ़ अपने चंद ‘मित्रों’ की बात सुनते है और उनका विकास करते है। आज देश का युवा अपने हक़ का रोज़गार और उज्ज्वल भविष्य मांग रहा है पर मोदी चुप हैं। युवाओं की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।”

वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “बढ़ते निजीकरण, सरकारी खर्चे में कटौती और भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है। सरकार ने मौजूद नौकरियों में भी भर्तियों को रोक कर रखा है। हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा। मैं बोल रही हूं, आप भी बोलिए।”

संबंधित समाचार