बरेली: बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/क्योलड़िया, अमृत विचार। क्योलड़िया क्षेत्र में युवक ने महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बनाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की सुबह वह गन्ने के खेत में घास काट रही थी। तभी गांव सिठौरा निवासी गोधन लाल वहां आ गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने उसने महिला के हाथ पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला की बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी है। महिला का पति बाहर काम करता है। महिला यहां बेटी के साथ रहती है, जो डरी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कलेक्ट्रेट की कई घंटे गुल रही बिजली, ट्रेजरी में कामकाज प्रभावित

 

संबंधित समाचार