बरेली: जिपं सदस्य की टांडा छंगा सीट से भाजपा-सपा समेत आठ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत सदस्य की टांडा छंगा (वार्ड 16) की रिक्त सीट पर 6 सितंबर को उप चुनाव होना है। इसके लिए मंगलवार को भाजपा-सपा समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। तीन प्रत्याशियों ने दो-दो पर्चे जमा किए।

कलेक्ट्रेट स्थित 14 नंबर कमरे में आरओ/एडीएम फाइनेंस संतोष बहादुर सिंह की मौजूदगी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन करने वालों में भाजपा-सपा समेत आठ प्रत्याशी हैं। नामांकन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, प्रशांत पटेल आदि मौजूद रहे। सपा से जसविंदर कौर ने नामांकन कराया है। 

इनके अलावा कमलजीत कौर, कलावती, रजनी देवी, दीक्षा कुमारी ने भी पर्चे दाखिल किए। कांती देवी, सुषमा चौधरी और भाजपा प्रत्याशी शिम्पी ने दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग आफीसर संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 23 अगस्त को होगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: अफसर की सार्वजनिक अपील... लाइसेंस बनवाने के लिए बाबू विपिन से करें संपर्क

 

 

संबंधित समाचार