लखीमपुर-खीरी: कबाड़ मे मिली नवीन सत्र की किताबें, हड़कंप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर/ पलिया, अमृत विचार। पलिया ब्लाक में शैक्षिक सत्र 2023-2024 के परिषदीय विद्यालयों की किताबों के बंडलो को कबाड़ की गाड़ी में भरते समय किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी अधिकारी पलिया को सौंपी है। 

परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को वितरित करने के लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 की पाठ्य पुस्तकें आईं थीं। इन पुस्तकों को जिम्मेदार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने चोरी छुपे पलिया कसबे के एक कबाड़ी को बेच दी। मंगलवार को कबाड की दुकान पर पाठ्य पुस्तकों के बंडलों को गाडी में भरा जा रहा था।

इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल  कर दिया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए प्रवीण कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी पलिया नागेंद्र चौधरी को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सीतापुर फोरलेन के पास खाली प्लाट में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

संबंधित समाचार