लखीमपुर-खीरी: जमीन के विवाद में शिवलिंग उखाड़ने की कोशिश, जमकर मारपीट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग की आशंका में भेजा चालान 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर की देवकली रोड पर शनिवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने दूसरे लोगों पर शिवलिंग को उखाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान भेजा है। 

देवकली रोड स्थित मोहल्ला प्रमिला नगर निवासी रूपा देवी पत्नी कौशल किशोर अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उनके घर के पश्चिम एक प्राचीन शिवलिंग पेड़ के नीचे स्थापित है, जहां पर वह उनके घर वाले और मोहल्ले के लोग पूजा पाठ करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विपक्षी कई लोगों के साथ आए और जमीन पर अपना हक जताते हुए शिवलिंग को फावड़े से उखड़ने लगे।

रूपा देवी और उनके पति कौशल किशोर व पुत्र हरिओम मौके पर पहुंचे और विपक्षियों को मना किया। आरोप है कि इस पर आरोपी मारपीट करने लगे। मारपीट में रूपा देवी, उनके पति कौशल और पुत्र को चोटे आईं हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो-दो लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सीतापुर फोरलेन के पास खाली प्लाट में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म