लखीमपुर-खीरी: माता-पिता को खाना देने खेत जा रही किशोरी की नाले में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना ईसानगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपकहा के खेतों में फसल की निराई कर रहे माता- पिता को खाना देने जा रही 15 वर्षीय किशोरी घाघरा नदी से निकले नाले को पार कर करते समय डूब गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव बरामद किया है। 

ग्राम पंचायत चपकहा मजरा रामलाल पुरवा निवासी छोटकन्नू व उनकी पत्नी सोमवार को घाघरा नदी से निकले नाले के उस पार खेतों में फसल की निराई कर रहे थे। जिन्हें दोपहर में 15 वर्षीय पुत्री पूनम घर पर भोजन तैयार कर देने के लिए जा रही थी। घाघरा नदी के नाले को पार करते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गई, जिसकी जानकारी होते ही खेतों में निराई कर रहे पिता छोटकन्नू समेत आस पड़ोस के खेतों में मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सभी नाले के पास पहुंचकर गहरे पानी में कड़ी मशक्कत के बाद पूनम को खोज निकाला। 

शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुचे राजस्व कर्मी यशपाल व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में परिजनों ने शव का पंचायतनामा भरवा कर बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेखपाल यशपाल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: कल पहली बार शाम को खुलेंगे सरकारी स्कूल, मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण

 

संबंधित समाचार