बरेली: शहरवासियों को नवंबर से मिलेगा नए सिस्टम से टैक्स बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुरेश पांडेय, बरेली, अमृत विचार। संपत्ति टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत टैक्स सिस्टम में बदलाव होगा। नवंबर से नए सिस्टम से ही बिल करदाताओं के पास भेजे जाएंगे। इसमें संपत्ति के मूल्यांकन की तिथि के साथ ही वार्ड और मोहल्ले और मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा।

वर्तमान में बरेली में आगरा की कंपनी का टैक्स सिस्टम चल रहा है। इसमें कई कमियों का फायदा उठाते हुए अफसरों ने कई गड़बड़ियां कीं। लाखों के बिल को हजारों का कर दिया गया। अब शासन ने इस प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय किया है। पिछले दिनों सभी मुख्य कर निर्धारण अधिकारियों के साथ स्थानीय निकाय निदेशक की बैठक में स्पष्ट कह दिया गया है कि संपत्ति टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के तहत टैक्स बिल का वितरण और उसे जमा कराने की व्यवस्था शुरू करें।

 निगम के सूत्रों ने बताया कि नगर निगम का मौजूदा डेटा एसटीएमएस में लेकर उसके अनुसार बिल देने और उसे जमा करने की पूरी व्यवस्था स्थानीय अफसरों को करनी है। मौजूदा समय जो टैक्स के बिल करदाताओं के पास पहुंच रहे हैं, उनमें नाम, मोहल्ला और आइडी होती है। नए बिल में मोहल्ला, जोन के साथ ही वार्ड का भी नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा। संपत्ति का मूल्यांकन का भी ब्योरा दर्ज होगा। 

नए सिस्टम में फिलहाल टैक्स को कम करना और ज्यादा करने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। ऑनलाइन व्यवस्था में किसी को टैक्स संबंधी कोई समस्या है तो उसे प्रमुख सचिव भी चाहेंगे तो अपने सिस्टम पर देख सकेंगे। टैक्स की समस्या किसी अधिकारी या लिपिक के कंप्यूटर पर भेजी गई तो उसे भी तय समय में उस पर अपनी रिपोर्ट लगानी पड़ेगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: अफसर की सार्वजनिक अपील... लाइसेंस बनवाने के लिए बाबू विपिन से करें संपर्क

 

संबंधित समाचार