बरेली: तीन दिन तक गरज के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान, 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तैयार होने से मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। अभी तक अनुमान है कि विक्षोभ तीन दिन तक सक्रिय रह सकता है। जिससे बुधवार, गुरुवार को गरज के साथ तेज बारिश की आंशका है।
वहीं, बारिश के चलते अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
ये भी पढे़ं- बरेली: मुगलसराय एक्सप्रेस का सफर होगा आरामदायक, 27 से लगेगा द्वितीय श्रेणी एसी
