आज चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान, ISRO चीफ ने कहा- यह एक सफल मिशन होगा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आज इतिहास रचने के बेहद करीब आ चुका है। बता दें भारत आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसरो के वैज्ञानिकों ने इस कात का भरोसा दिया है कि चंद्रयान चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें विश्वास है कि यह एक सफल मिशन होगा। उन्होंने कहा, हम तैयार हैं। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार इसरो चीफ ने कहा 4 साल छोटा समय नही होता हम अपने मिशन को बेहतर बनाने और बैकअप प्लान तैयार करने में लगाया है। चंद्रयान-2 आखिर तक ठीक चला पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर सका।

ये भी पढे़ं- Thailand के नए प्रधानमंत्री चुने गए Srettha Thavisin, पांच घंटे की बहस के बाद हुआ मतदान

 

संबंधित समाचार