बारिश से बाराबंकी में हादसा, दीवार सहित छप्पर गिरने से ननद-भाभी घायल
देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। देवा इलाके में मंगलवार की देर रात दीवार सहित छप्पर गिरने से उसके नीचे लेटी एक युवती व उसकी भाभी घायल हो गई। जिनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है l
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी अमेरिका गौतम की पुत्री मीरा व बहू दिव्या मंगलवार की रात घर के पास एक दीवाल के ऊपर रखे छप्पर के नीचे लेटी थी बारिश के चलते वह दीवार छप्पर सहित भरभरा कर गिर गई और दोनों ननद व भाभी उसी में दब गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाल कर इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इलाज के बाद अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है l
ये भी पढ़ें -बहराइच में दीवार गिरने से युवक की मौत, परिजनों का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार
