जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, लगातार तीसरे दिन निचले सर्किट को छुआ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. (जेएफएसएल) का शेयर बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपने निचले सर्किट स्तर को छू गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 227.25 रुपये पर आ गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 224.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। लगातार तीसरे दिन एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने अपने निचले सर्किट को छुआ। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए थे। सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत टूटा था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई थी। 

ये भी पढ़ें- शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स, 20.10 अंक टूटकर 19,376.35 अंक पर पहुंचा

संबंधित समाचार