जौनपुर में पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती नवापुर कोल्ड स्टोरेज के पास आज दिन में पैसे के लेनदेन के चक्कर में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (नवापुर) गांव के निवासी 50 वर्षीय सतीश यादव जिसे हाल में ही एक पेट्रोल पंप पर एलाॅट हुआ है, उसी का निर्माण कार्य चल रहा है। कल दिन में गांव के ही जगत सिंह से पैसे के लेनदेन में इससे विवाद हुआ था, सतीश यादव आज अपनी कार से थाने पर जा रहे थे कि गांव के पास ही कुछ लोगों ने रोक कर इनसे बात करना चाहा और जैसे56 ही यह रुका उसकी कनपटी पर सटा कर गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया मय फोर्स पहुंच गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक सतीश के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही जगत सिंह से पैसे के लेनदेन को लेकर कल विवाद हुआ था इसी सिलसिले में थाने से बुलावा आया था, सतीश वहीं जाने के लिए अपनी कर से जा रहे थे कि यह घटना हो गई। 

मुख्यालय पर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं इसके साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें -UP Weather News : आज भी तेज बारिश के आसार, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

संबंधित समाचार