अयोध्या : ऑल इंडिया शूटिंग चैम्पियनशिप में एडी बेसिक को स्वर्ण पदक
अयोध्या, अमृत विचार। हाल ही में गाजियाबाद में आयोजित आल इंडिया शूटिंग चैम्पियनशिप में अयोध्या मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक राम सागर त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
सहायक शिक्षा निदेशक को उत्कृष्ट निशानेबाजी के लिए राष्ट्रीय खेल अलंकरण सम्मान से भी विभूषित किया गया है। चैम्पियनशिप से वापस आने पर बुधवार को यहां उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बधाई दी। वहीं शिक्षक संगठनों द्वारा भी एडी बेसिक को बधाई दी गई है। एडी बेसिक ने बताया कि वह निरंतर निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं प्रतिभाग करते रहे हैं।
गाजियाबाद में आयोजित चैम्पियनशिप के लिए चयनित होने के बाद लगातार प्रेक्टिस कर रहे थे जिसके फलस्वरूप स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अजय सिंह को भी चैम्पियनशिप में मेघ स्वर्ण पदक हासिल हुआ है।
ये भी पढ़ें -स्कूली बच्चे पुलिस लाइन सभागार मऊ में लाइव देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग
