स्कूली बच्चे पुलिस लाइन सभागार मऊ में लाइव देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ / मऊ, अमृत विचार। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर जहां समूचा देश उत्साहित है, वहीं उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने स्कूली बच्चों को लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्टर की व्यवस्था करवाते हुए आमंत्रित भी किया । इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित एक स्पेस क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि इंटरमीडिएट स्तर तक के सभी स्कूली बच्चों के अंतरिक्ष ज्ञान में संवर्धन के लिए यह एक बहुत अच्छा सेशन होगा। उक्त सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस अरुण कुमार द्वारा क्विज तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इसे हम सभी लोग एक उत्सव की भांति मनायें। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना का विकास भी होता है और उनकी जागरूकता उत्सुकता में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें -खेल कोटे से सिपाही बने 233 अभ्यर्थियों को CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - पुलिस ने बदली UP की छवि

संबंधित समाचार