Inspire Award Scheme : कालेजों ने नहीं दिखाई रुचि, योजना से वंचित हैं मेधावी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के स्कूलों में इंस्पायर अवार्ड योजना की स्थिति काफी खराब है। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए प्रत्येक विद्यालय से कम से कम पांच-पांच छात्रों से आवेदन कराने का निर्देश दिया है। जिले में राजकीय, वित्त पोषित और वित्त विहीन कुल 461 विद्यालय हैं। 
  
कक्षा छह से इंटर तक के छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना दी जाती है। जिसमें सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव परिवर्तनों के नए आइडिया आनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं। इसके लिए छात्रों ने अपने स्कूल के विज्ञान शिक्षक के सहयोग से रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए 1 मई से ही आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है लेकिन अभी तक जिले में काफी कम आवेदन आए हैं। 

डीआईओएस राजेश आर्य ने गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूल के प्रधानाचार्यो को पांच पांच छात्रों से आवेदन कराने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि 461 में से अभी चालीस कालेजों की ओर से ही आवेदन कराए गए हैं।जबकि अंतिम तिथि में मात्र आठ दिन ही बचे हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : ऑल इंडिया शूटिंग चैम्पियनशिप में एडी बेसिक को स्वर्ण पदक

संबंधित समाचार