Ghosi By- Election : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM योगी और राजनाथ सिंह का नाम शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ मऊ, अमृत विचार। मऊ की घोसी विधानसभा पर उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

जारी सूची में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर गुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कौशल किशोर, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी स्टार प्रचारक बनाया है. प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को भी सूची में शामिल किया है। घोसी में 5 सितंबर को मतदान होगा और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ में मायावती ने की बैठक, बिना गठबंधन बसपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

संबंधित समाचार