लखनऊ : योगी ने दी इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान - 3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस बड़ी सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है1

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा “ चंद्रयान 3 की सफलतम सॉफ्ट लैंडिग नये भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन् है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी ने नहीं किया”

उन्होंने कहा “ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो अब तक दुनिया के लिए असंभव था, विजनरी नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने वह संभव करके दिखाया है। वसुधैव कुटुंबकम के पवित्र भाव के साथ आज की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई। पूरे प्रदेश और देशवासियों को इस सफलता की हृदय से शुभकामनाएं , जय हिंद।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक और सफलता का बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत ने जो कर दिखाया उसकी विश्व में किसी को उम्मीद नहीं थी। आज भारत के लिए बहुत बड़े गर्व का दिन है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : न्यू कानपुर सिटी के लिए अधिगृहित भूमि के मामले में प्राधिकरण से जवाब तलब

संबंधित समाचार