हरदोई : चंद्रयान- 3 के लैंडिंग पर आतिशबाजी कर मनाई खुशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर नगर में जगह-जगह जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने लैंडिंग की खुशी में लोगों का मुंह मीठा कराया। सिनेमा चौराहे पर पटाखे दगाकर खुशी का इजहार किया गया। 

बताते चलें कि चंद्रयान की सफलता को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चंद्रयान अभियान की सफलता को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा लैंडिंग से पूर्व हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को विशेष उत्साह दिखाई पड़ा। विद्यालय प्रबंधक मुकुल सिंह ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर सभी भारतवासियों के लिए गर्व का पल हिंदुस्तान ने बुधवार को वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया।

सफल लैंडिंग से उत्साहित भाजपा नेता प्रियम मिश्रा ने आतिशबाजी करके खुशी जताई। उन्होंने कहा कि देश के सभी वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। उनकी वजह से भारत ने चांद पर इतना बड़ा करिश्मा हासिल किया। इस दौरान राजकुमार सिंह, सलिल मिश्रा, जितेन्द्र बाजपेयी, मनु अवस्थी, अमित दीक्षित, सोमेश सिंह, विपिन द्विवेदी, रजत श्रीवास्तव, गौरव टंडन, रोहित अग्निहोत्री, मोहित दीक्षित, राघवेंद्र सिंह, प्रसून अग्निहोत्री, उत्कर्ष पांडेय, शुभम, दीपू सिंह व अभिषेक बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बांदा : चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग से झूम उठे बुंदेली

संबंधित समाचार