सीएम योगी ने ई स्वनिधि योजना का किया शुभारंभ, कहा- जरूरतमंदों को मिल रहा ब्याजमुक्त लोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के राजधानी लखनऊ में आयोजित  ‘पीएम स्वनिधि’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह ऋण योजना’कार्यक्रम को सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने अभिनव योजना शुरू की है। रेहड़ी-पटरी व्यसायियों को लोन दिया है। पीएम स्वनिधि योजना से बहुत मदद मिली है।

किसी को साहूकार के पास जाना नहीं पड़ा है। नीयत साफ तो सफलता निरंतर मिलेगी होगी। ब्याज मुक्त लोन वितरित किया है।1 हजार लाभार्थियों को लोन वितरित किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि  जरूरतमंदों को ब्याजमुक्त लोन मिल रहा है। कोरोना काल में बहुत मदद हुई है। जिन लोगों ने लोन लिया चुका भी दिया है

बता दें कि सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 'पीएम स्वनिधि' एवं 'स्वयं सहायता समूह ऋण योजना' के अंतर्गत 11,000 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। उन्हें ई स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: दरोगा से अभद्रता करने पर खनन माफिया व भाजयुमो नेता समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार