भारत-जापान की सेनाओं के बीच आपूर्ति तथा सेवाओं के आदान प्रदान का समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों की सेनाओं के बीच साजो-सामान की आपूर्ति तथा सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौता किया है। यह अनुबंध भारत के सशस्‍त्र बलों तथा जापान के आत्‍मरक्षा बलों के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्‍परिक प्रावधान के …

नई दिल्ली। भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों की सेनाओं के बीच साजो-सामान की आपूर्ति तथा सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौता किया है। यह अनुबंध भारत के सशस्‍त्र बलों तथा जापान के आत्‍मरक्षा बलों के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्‍परिक प्रावधान के संबंध में किया गया है।

इससे संबंधित अनुबंध पर रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और जापान के राजदूत सुजुकी सातोशी ने बुधवार को हस्‍ताक्षर किए। यह समझौता होने के बाद भारत और जापान के सशस्‍त्र बलों के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों, संयुक्‍त राष्‍ट्र शान्ति स्‍थापना अभियानों , अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवीय और राहत अभियानों तथा पारस्‍परिक रूप से सहमत अन्‍य गतिविधियों के दौरान आपूर्ति और सेवाओं के आदान प्रदान के लिए सक्षम ढांचा स्‍थापित हो सकेगा। इस समझौते से भारत और जापान की सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग बढेगा और द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों में और बढोतरी होगी।

संबंधित समाचार