बरेली: पीछे हटीं निर्दलीय उम्मीदवार, मैदान में डटे सात दावेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत सदस्य की टांडा छंगा वार्ड 16 की रिक्त हुई सीट पर दावेदारी करने वालीं निर्दलीय उम्मीदवार गुरुवार को पीछे हट गईं। अब भाजपा-सपा समेत सात उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। 6 सितंबर होने वाले जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शिम्पी चौधरी, सपा की जसविंदर कौर समेत आठ लोगों ने दावेदारी ठोंकी थी। 

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध मिले थे। एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी कांती देवी ने पर्चा वापस ले लिया। अब सीट पर सात प्रत्याशियों की दावेदारी रह गई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सावन के आखिरी सोमवार को लेकर शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

 

 

संबंधित समाचार