बरेली: अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को भेज रहे निजी सेंटर
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में 20 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद होने से गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो रही है। अब यहां के स्टॉफ ने खेल शुरू कर दिया है। मरीजों को चौपुला स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के लिए मरीजों से 700 रुपये वसूले जा रहे हैं। अफसर भी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
बीते दिनों मरीजों की परेशानी के कारण सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने मीरगंज सीएचसी पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट को यहां सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देने के आदेश दिए हैं। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट सिर्फ मेडिकोलीगल और आईपीडी मरीजों की जांच कर रहे हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही हैं जिसके चलते मरीजों को बरगलाकर निजी सेंटर भेजा जा रहा है।
क्या है नियम
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने पर विभाग की ओर से किसी भी निजी सेंटर को अधिग्रहण किया जा सकता है। यहां मरीजों की जांच करने पर कोई भी शुल्क देय नहीं होता है। वहीं विभाग की ओर से ही संबंधित सेंटर को शुल्क देय होता है।
ये भी पढे़ं- बरेली: जिले में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया का प्रकोप, दो सौ से अधिक गांव प्रभावित, 1300 पहुंचे मरीज
