लखनऊ : रोडवेज पिंक बसों में महिलाओं की यात्रा होगी सुरक्षित,सफर होगा सुहाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम के तहत चलने वाली पिंक बसों का संचालन शत प्रतिशत महिला चालक करेंगी । पिंक बसों में महिला यात्रियों का सफर पूरी तरह सुरक्षित होगा । रात के दौरान महिलाएं अकेले सफर कर सकेंगी । परिवहन निगम की ओर से महिला चालकों को तेजी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि सितम्बर 2022 से 21 महिला चालकों का विभिन्न डिपो में प्रशिक्षण चल रहा है। महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन की ओर से अनुमति प्राप्त हो गई है। कानपुर स्थित प्रशीक्षण संस्थान में प्रशीक्षण के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 23 महिलाए प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त पाई गयी है। इन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 4 आवेदन और प्राप्त होने के उपरान्त द्वितीय बैच का संचालन जल्द ही शुरू किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 5 महिलाए कानपुर नगर और एक महिलाएं कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली जनपदों से है। 

प्रथम बैच की 21 महिला चालक प्रदेश के 9 प्रशिक्षण केन्द्रों विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपी, अलीगढ़ डिपो, लोनी डिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर संचालन के लिए तैयार हो जायेगी। इन महिला चालकों का प्रशिक्षण पूरा होने से पिंक बसों का संचालन शतप्रतिशत महिलाएं करेगी जिससे प्रदेश की महिला पहले से अधिक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : मालगाड़ी के ऊपर चढ़े युवक को आरपीएफ ने सकुशल उतारा

संबंधित समाचार