प्रतापगढ़ : मनरेगा मजूदरों की संख्या नहीं बता सके सेक्रेटरी, डीएम ने लगाई फटकार
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने शुकुलपुर स्थित बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा संचालित शिशु एवं बालगृह समेत विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। मनरेगा कार्य में मजदूरों की संख्या न बता पाने पर डीएम ने सेक्रेटरी, बीडीओ व एडीओ पंचायत को फटकार लगाई।
शिशु एवं बालगृह के निरीक्षण में डीएम ने बच्चों के पंजीकृत रजिस्टर का अवलोकन किया एवं वहां पर रखे गये बच्चों को देखा और उनके स्वास्थ्य एवं देखरेख के सम्बन्ध में शिशु गृह के बाल कल्याण अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा भी उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बढ़नी में डीएम ने पंजीकृत बच्चों के रजिस्टर का अवलोकन किया तथा अध्ययनरत बच्चों से पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी भी ली। कक्षा चार की छात्रा अंग्रेजी में नाम नहीं बता सकी तो डीएम ने उपस्थित अध्यापिका को फटकार लगाते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
भुपियामऊ में मनरेगा द्वारा कराये जा रहे चकरोड निर्माण का निरीक्षण किया तो गुणवत्तायुक्त नही मिला। वहां मौजूद सेक्रेटरी कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों की संख्या नहीं बता सके। डीएम ने बीडीओ,एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगायी और कार्यो की सम्पूर्ण जानकारी की बात कही। राजकीय पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भादान केन्द्र भुपियामऊ का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें -आपरेशन त्रिनेत्र : UP पुलिस ने किया 295 मामलों का खुलासा, लगाए गए 3.36 लाख CCTV कैमरे
