बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों को दिखाया गया चंद्रयान-3 का प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के परिसर के ऑडिटोरियम में भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का प्रसारण दिखाया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गौरवशाली पलों को देखने के लिए उत्साह दिखा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान ऑडिटोरियम का हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। चंद्रयान के लैंडिंग पर एक दूसरे को बधाई दी। 

प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि से विश्व में भारत के मान सम्मान की बढ़ोत्तरी हुई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: अधिवक्ताओं, न्यायाधीशों और पीड़ित परिवारों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

 

 

संबंधित समाचार