शाहजहांपुर: शादी करने के लिए जबरन मांग में भरा सिंदूर, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की एक युवती ने बताया कि उसका हरदोई जिले के अनुराग का उसका घर पर आना जाना था। एक माह पूर्व उसके घर पर आया और उसकी मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी गलत शब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया पर डाल रहा है। वह फोन पर धमकी दे रहा है कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देगे।
पुलिस ने आरोपी अनुराग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। चौक कोतवाली के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि तीन दिन पूर्व सुबह नौ बजे पार्षद गली में मिट्टी डलवा रहा थे। मोहल्ले के लतीफ आदि ने मिट्टी अपने दरवाजे की तरफ डलवा ली। विरोध करने पर आरोपियों ने मोहम्मद इमरान को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने लतीफ, छोटे, जहूर, रजी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: हड़ताल से सफाई व्यवस्था हुई ध्वस्त, मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर
