लखनऊ : मंत्री धर्मपाल सिंह के चालक की रेलवे कोर्ट में होगी पेशी, दिव्यांगों के रैंप पर दौड़ाई थी कार
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर के खिलाफ आरपीएफ ने शिकायत दर्ज की है। रेलवे कोर्ट में ड्राइवर को पेश कर बयान दर्ज किए जाएंगे। दोषी पाए जाने पर चालक को एक महीने की जेल अथवा जुर्माने का दंड लगाया जा सकता है।
बताते चले कि बुधवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा -अमृतसर पंजाब मेल से लखनऊ से बरेली जाना था। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर आनी थी। इस बीच बारिश की वजह से ड्राइवर ने कार को दिव्यांग रैंप पर चढ़ाकर एस्केलेटर तक पहुंचा दिया। यहां काफी देर तक मंत्री की कार रैंप पर खड़ी रही। जब मंत्री एस्केलेटर से प्लेटफार्म एक पर पहुंचकर ट्रेन में सवार हो गए तब जाकर यहां से कार हटी।
ये भी पढ़ें -UP News : रिहा होंगे अमर और मधुमणि त्रिपाठी, मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में मिली थी सजा
