आगरा : बेटे ने सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, मां की इस हरकत के चलते उठाया कदम
आगरा, अमृत विचार। गुरुवार देर रात एक बेटे ने अपने सौतेली पिता की ईंट से मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी माँ के दूसरे निकाह से नाराज था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस आरोपी बेटे को तलाश कर रही है। घटना ताजगंज के ताजनगरी फेस-दो की है। यहाँ देर रात 55 साल के स्कूल चौकीदार आरिफ की हत्या उसके सौतेले बेटे इमरान ने कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार आरिफ ने एक महिला से निकाह कर लिया था। इस बात से महिला का 22 साल का बेटा इमरान नाराज चल रहा था। वो शराब पीने का भी आदि था। गुरुवार रात इमरान नशे की हालत में सौतेले पिता आरिफ के पास गया और उससे कहासुनी करने लगा। उसने ज्यादा हंगामा किया तो आरिफ ने भी उसे कुछ बोल दिया। गुस्से में आकर इमरान ने आरिफ के सिर में पास में पड़ी ईंट को मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। लोग आरिफ को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस फरार इमरान की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें -हरदोई: एसडीएम शाहाबाद की मौजूदगी में थाने पर गरजा बुलडोजर, तोड़ा गया हेल्प डेस्क, देखें Video
