प्रयागराज : शुआट्स के पूर्व प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। सैम हिग्गिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के एसोसिएट मीडिया इंचार्ज कौशल सक्सेना ने शुआट्स के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुव्रत कुमार सिंह के खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि सुव्रत कुमार सिंह को जांच समिति ने वर्ष 2019 में यौन शोषण का दोषी भी पाया था।

थाना नैनी में सुव्रत कुमार सिंह के खिलाफ धारा 504 एवं 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। संस्थान के कौशल सक्सेना द्वारा शिकायत की गई थी कि सुव्रत कुमार सिंह ने उनके नाम का झूठा वाउचर फैलाकर उनकी और शुआट्स की छवि धूमिल की और बदनाम किया तथा गाली गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी।

मीडिया प्रभारी डा. रमाकान्त दूबे ने बताया कि नौकरी के दौरान सुव्रत कुमार सिंह पर एक शिक्षिका ने यौन शोषण का अरोप लगाया था। जांच समिति ने जांच के उपरान्त इन्हें यौन शोषण का दोषी पाया था, जिसके लिये सजा के तौर पर इन्हें शैक्षिक दायित्वों से हटा दिया गया था। तभी से ये दुर्भावना से ग्रसित होकर शुआट्स की छवि धूमिल करने, विश्वविद्यालय अधिकारियों को झूठा फंसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, झूठी शिकायतें भेज रहे हैं, शिक्षकों व छात्रों को भड़काकर विश्वविद्यालय में अराजकता फैलाने का गैर कानूनी कृत्य कर रहे हैं। इनके द्वारा कौशल सक्सेना के नाम का झूठा वाउचर फैलाने, उनकी व संस्थान की छवि धूमिल करने, जान से मारने की धमकी देने के लिये कौशल सक्सेना द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच में ट्रेन से युवक का एक पैर कटा, हालत गंभीर

संबंधित समाचार