तमिलनाडु: पति के प्रेमिका संग भागने पर महिला ने दो बेटों को जलाया, खुद भी की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुड्डुकोट्टाई। तमिलनाडु के पुड्डुकोट्टाई के वलमबक्काडु गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। यहां एम राधा (40) नामक महिला ने अपने पति के प्रेमिका संग भागने के कारण अपने दो बेटों को जिंदा आग के हवाले कर दिया तथा खुद भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर …

पुड्डुकोट्टाई। तमिलनाडु के पुड्डुकोट्टाई के वलमबक्काडु गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है। यहां एम राधा (40) नामक महिला ने अपने पति के प्रेमिका संग भागने के कारण अपने दो बेटों को जिंदा आग के हवाले कर दिया तथा खुद भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार देर रात की है। पड़ोसी जब तक राधा और उसके पुत्र एम साबरी (12) को बचा पाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे राधा के बड़े पुत्र एम अभिषेक (14) को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली।

बताया जाता है कि राधा ने यह कदम यह जानकर उठाया कि उसके पति ने परिवार छोड़ दिया और अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका के साथ भाग गया है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

संबंधित समाचार