Agra Cyber Crime : बिना मैसेज और कॉल दो खातों से हजारों रुपये निकाले, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। यूपी पुलिस के लिए साइबर अपराधी लगातार चुनौती बने हुए हैं। आगरा में एक व्यक्ति के दो बैंक अकाउंट से 80 हजार से ज्यादा की रकम जालसाजों ने निकल ली। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस ऑनलाइन फ्रॉड का कोई मैसेज, कॉल या ओटीपी सम्बंधित खातेदार के पास नहीं आया। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।        

पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार सेमरी का ताल, देवरी रोड निवासी भरत सिंह के अलग-अलग दो बैंक में अकाउंट हैं। जिनमें से बिना कोई ओटीपी भेजे 83 हजार की राशि निकाल ली गई। साइबर क्राइम के अंतर्गत इस मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार