OMG! सुपरकंप्यूटर से भी कम नहीं है ये लड़की, सेकंड में कर रही गणित के कठिन सवाल हल, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: गणित, एक ऐसा विषय है, जो दिमाग को चकराकर रख देता है। इस विषय से लोग ज्यादातर दूर भागते हैं, लेकिन आज के समय में इससे छुटकारा पाना असंभव है। आप लोग देखते हैं कि छोटी-छोटी कैलकुलेशन के लिए भी कैलकुलेटर का प्रयोग करते हैं। इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि इस भारतीय लड़की का दिमाग कंप्यूटर से तेज चलता है जो कि कठिन से कठिन सवालों का जवाब सेकंड्स में दे रही है। 

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एसवाई क़ुरैशी ने अपने ट्वीटर पर प्रतिभाशील भारतीय बच्ची का वीडियो शेयर किया है। लड़की के कारनामे के बारे में बताते हुए एसवाई कुरेशी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। गति पर ध्यान दें। Amazing।'

बता दें कि इस वीडियो को देख कई यूजर्स ने लड़की की प्रतिभा को सलाम किया है। एक यूजर्स ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह "अद्भुत और अकल्पनीय" है। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि मानव क्षमता की कोई सीमा नहीं है। 

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कोई व्यक्ति उससे गणित के सवाल पूछ रहा है। सवाल भी गणित से जुड़ा है जिसे यह लड़की चुटकियों में सॉल्व कर रही है। वो जवाबों को बताने के लिए हवा में हाथ हिला रही है। एस वाई कुरेशी ने इस लड़की के बारे में बताते हुए कहा- “यह एक भारतीय लड़की हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है। इस लड़की की स्पीड देख आप सभी हैरान रह जायेंगे।

ये भी पढ़ें- बच्चों के शानदार डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, Video देख दीवाने हुए लोग 

संबंधित समाचार