मुजफ्फरनगर: छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में शिक्षिका द्वारा एक विशेष समुदाय के छात्र को क्लास के अन्य छात्रों से पिटवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला ने प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक विद्यालय की प्रबंधक व अध्यापिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।  पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने IPC की धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल की अध्यापिका तृप्ति त्यागी ने एक मुस्लिम छात्र को कक्षा के अन्य छात्रों के द्वारा पिटवाया हैं। इस घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से  वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर सूबे की सियासत भी गर्मा गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां भाजपा सरकार को घेर रही हैं।

मामले में आरएलडी प्रमुख व सांसद जयंत चौधरी ने पीड़ित छात्र के पिता से बात की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैंने अभी खुब्बापुर गाँव के इरशाद से बात करी है। वह बहुत साहसी हैं और उन्हें विश्वास है की उनके साथ न्याय होगा। मैंने अपने तरफ़ से उन्हें कहा की इस दुखद वारदात को वो भूल जाएँ क्योंकि हमारा समाज ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें:-'स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो न किया जाए शेयर', NCPCR ने लोगों से की अपील

संबंधित समाचार