Fatehpur Accident News: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, चार घायल, चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में चार घायल।

फतेहपुर में रोड़ किनारे खड़े ट्रक में कार जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हुए।

फतेहपुर, अमृत विचार। चित्रकूट से दर्शन कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार भोरपहर रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को थाना में लाकर खड़ा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव के रहने वाले ऋषि सिंह व रजत सिंह सहित दो अन्य लोग चित्रकूट से कामतानाथ के दर्शन कर कार से घर वापस लौट रहे थे। तभी भोर पहर थाना क्षेत्र के औगासी पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। हादसे में कार का परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों श्रद्धालु घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और घायल को नजदीकी अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के मदद से भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने इलाज करने के बाद सभी को घर जाने दिया। कार सवार रजत सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से चालक ट्रक को खड़ा कर देते हैं जिस कारण यह हादसा हुआ है। पुल के आगे ढाबा होने से ट्रक सड़क पर ही खड़े रहते हैं।

संबंधित समाचार