SpaceX's के रॉकेट से चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

SpaceX's rocket leaves four astronauts from four countries to the International Space Station

केप कैनावेरल (अमेरिका)। चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के रॉकेट से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए। वे संभवत: रविवार को अपने स्पेसएक्स कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां वे मार्च से रह रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे।

 ‘केनेडी स्पेस सेंटर’ से अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक अंतरिक्ष यात्री के साथ डेनमार्क, जापान और रूस के यात्रियों ने उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि यह अमेरिका का पहला प्रक्षेपण है, जिसमें अंतरिक्ष यान की हर सीट पर अलग-अलग देश के अंतरिक्ष यात्री बैठे थे।

 इससे पहले तक नासा, स्पेसएक्स यान में दो या तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शामिल करता था। नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने कक्षा से संदेश भेजा, ‘‘हम एक साझा मिशन पर जा रही एकजुट टीम हैं।’’

ये भी पढ़ें:- नासा ने लॉन्च किया आईएसएस के लिए स्पेसएक्स क्रू-7 मिशन

संबंधित समाचार