नासा ने लॉन्च किया आईएसएस के लिए स्पेसएक्स क्रू-7 मिशन
वाशिंगटन। एंडेवर नामक ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर स्पेसएक्स क्रू -7 मिशन को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रक्षेपित किया गया है। नासा के सीधा प्रसारण से यह जानकारी सामने आयी है।
LIFTOFF!#Crew7 launched aboard a @SpaceX Falcon 9 rocket and Dragon spacecraft from Launch Complex 39A at @NASAKennedy at 3:27am ET. pic.twitter.com/HhVWVGIvUr
— NASA Commercial Crew (@Commercial_Crew) August 26, 2023
प्रक्षेपण आज सुबह स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 27 मिनट (ग्रीनविच मिड टाइम 07:27 बजे) पर हुआ। जिसे पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। पहले इसे 15 अगस्त को लॉन्च करने की योजना थी।
नासा के मुताबिक क्रू-7 मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुरुकावा और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री कोंस्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- सिंगापुर में सरकारी अधिकारी पर हमला करने के मामले में भारतीय मूल की महिला को कारावास की सजा
