BIG BREAKING: बरेली के सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल कोरोना पॉजिटिव
बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सभी को अपनी चपेट में लेती जा रही है। बरेली में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों के बाद अब सीएमओ डॉक्टर वीके शुक्ल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने एंटीजेन से जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टर वीके …
बरेली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सभी को अपनी चपेट में लेती जा रही है। बरेली में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों के बाद अब सीएमओ डॉक्टर वीके शुक्ल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने एंटीजेन से जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टर वीके शुक्ल होम आइसोलेट हो गए हैं।
आपको बता दें, सीएमओ पिछले दिनों जिलाधिकारी नीतीश कुमार के संपर्क में आए थे, जोकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उसके बाद से सीएमओ वीके शुक्ल की तबीयत खराब चल रही थी।
