Unnao News: मवेशी फसल कर रही खराब, किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में मवेशियों द्वारा फसल चरने से परेशान किसान ने पिया जहरीला पदार्थ।

उन्नाव में खेत में बेसहारा मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान वृद्ध ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।

उन्नाव, अमृत विचार। खेत में बेसहारा मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान वृद्ध ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बता दें कि थाना दहीक्षेत्र के गांव कोईथर के मजरा मर्दनखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र सुरजु शनिवार को गांव के बाहर स्थित अपने खेत गया था। दोपहर में जब वह घर पर अकेला था। जहां उसे पड़ोसियों ने बेसुध पड़ा देखा। आशंका जताई गई कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसकी जानकारी लोगों ने उसके बेटों दीपक व मानस को फ़ोन कर दी और आनन-फानन उसे एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां उसे गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसी शारिक अहमद व अनूप सिंह ने बताया कि राजकुमार शनिवार दोपहर खेत गया था। जहां बेसहारा मवेशियों द्वारा खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने से वह काफी परेशान था।

संबंधित समाचार