बहराइच : बाढ़ से बचने के लिए पेड़ पर चढ़े बालक, करंट लगने से एक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र के बितनिया गांव में अचानक बाढ़ का पानी आ गया खेत में मौजूद बच्चे बाढ़ से बचने के लिए पेड़ पर चढ़कर ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। जिसकी चपेट में आकर एक बालक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो लोग बाल बाल बच गए।

नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम बितानिया में शनिवार सुबह गांव के बच्चे खेत में मौजूद थे। अचानक गांव में सरयू नदी का पानी आ गया। बाढ़ के पानी से बचाव के लिए गांव निवासी नरेंद्र (8) पुत्र महेश दो अन्य बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के ऊपर से ही हाई टेंशन लाइन गुजरी है जिसकी चपेट में आकर नरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि गांव निवासी दो बच्चे झटका लगने से नीचे गिर गए। दोनों बच्चों ने घर जाकर नरेंद्र के परिवार को अवगत कारण नरेंद्र को परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती नरेंद्र की मां मीना ने बताया कि बाढ़ के बचाव से बेटा पेड़ पर चढ़ा था।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, हंगामा

संबंधित समाचार