बरेली: रक्षाबंधन पर सिटी बसों में भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर इस बार सिटी बसों में भी बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी, इसके लिए शासन के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगरीय परिवहन निदेशालय को पत्र जारी किया है। आदेश के तहत 30 अगस्त की रात 12 बजे से निशुल्क यात्रा शुरु होगी, जो 31 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

सिटी बसों की ऑपरेशन मैनेजर मनीषा दीक्षित ने बताया कि आदेश के तहत शहर में चलने वाली 24 सिटी बसों में महिला यात्रियों को रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। वहीं बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय बस सेवा के लिए आदेश आ गया है, लेकिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कराने को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में आदेश आ जाएगा। इसे लेकर विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सीबीगंज में शाम को नहीं आई पानी की सप्लाई, लोग हुए परेशान...सरकारी नल भी पड़े खराब

 

संबंधित समाचार