बरेली: सीबीगंज में शाम को नहीं आई पानी की सप्लाई, लोग हुए परेशान...सरकारी नल भी पड़े खराब
DEMO IMAGE
बरेली/सीबीगंज। नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई न आने से लेबर कॉलोनी, बिधौलिया, पस्तौर, खलील पुर रोड, स्लीपर रोड, इंद्रानगर की हजारों की आबादी भीषण गर्मी में परेशान हो गई। जब समय पर शाम को पानी नहीं आया तो लोगों को लगा कि कुछ देर में आ जाएगा लेकिन पानी नहीं पहुंचा।
वहीं लोगों को खाने बनाने और पीने के पानी की दिक्कत होने लगी। लोग घरों से बाल्टियां लेकर सरकारी नल पर पानी लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां भी निराशा ही हाथ लगी क्योंकि कस्बे के अधिकतर सरकारी नल खराब पड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: जातिसूचक शब्द लिखाकर चलने पर 100 वाहनों के चालान
