उमेश पाल हत्याकाण्ड : हाईकोर्ट पहुंची जैनब, अग्रिम जमानत के हलफनामे पर कर गई हस्ताक्षर !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,अमृत विचार। शनिवार को एक चौंका देने वाला मामला समाने आया है। माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को पुलिस कई राज्यों में तलाश रही है, वहीं वह प्रयागराज आयी और अग्रिम जमान्त के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर चली गयी है। इस बात की भनक पुलिस को नहीं लगी है। हलांकि इस चर्चा के बाद से हरकत में आई पुलिस ने जैनब की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल अभी तक जैनब का कुछ पता नहीं लग सका है। 

बता दें कि जिस जैनब फातिमा की तलाश में कई राज्यों की एसटीएफ और पुलिस देश के कोने-कोने में खाक छान रही इस, उसी जैनब के प्रयागराज में आने की चर्चा से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा 16 अगस्त को प्रयागराज में थी। यह भी जानकारी मिली है कि फरार जैनब ने अग्रिम जमानत याचिका प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर करके न जाने कहाँ गुम हो गई। पुलिस को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं लग सकी। जानकारी के बाद पुलिस  हर ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। 

24 फरवरी के बाद से ही जैनब फातिमा के साथ ही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू, शूटर साबिर और अरमान फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश के लिए पुलिस और एसटीएफ कई राज्यों में तलाश कर रही है, लेकिन इनका कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल इस मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों को इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : गंगा नदी में पलटी जुगाड़ वाली स्टीमर, पुलिस जवानों ने बचाई श्रद्धालुओं की जान

संबंधित समाचार