प्रतापगढ़ : गंगा नदी में पलटी जुगाड़ वाली स्टीमर, पुलिस जवानों ने बचाई श्रद्धालुओं की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा / प्रतापगढ़, अमृत विचार। बाबा हौदेश्वरनाथ धाम गंगा घाट पर स्टीमर पलट गई। जुगाड़ वाली स्टीमर पर सवार चार श्रद्धालु पानी में डूबने लगे। नौका बचाव दल व पुलिसकर्मियों ने सभी को सुरक्षित बचा लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस का अभिनन्दन किया तो हादसे में बची युवती ने सभी को रक्षासूत्र बांधा।

रायबरेली जिले हरबसपुर सलोन निवासी पवन कुमार (21) पुत्र नन्हे लाल सरोज, रिश्तेदार पिंटू कुमार (23) पुत्र राम आसरे निवासी चकमिरा सलवन,अंकिता (20) पुत्री तीर्थराज चकमिरा सलोन शनिवार को बाबा हौदेश्वरनाथ धाम दर्शन करने आए थे। सभी जुगाड़ वाले  स्टीमर ( इंजन चलित नाव) पर सवार होकर गंगा नदी में भ्रमण पर निकले। विनय कुमार स्टीमर को चला रहे थे। कुछ दूर पर ही अचानक स्टीमर पलट गई। उस पर सवार श्रद्धालु डूबने लगे।यह देख वहां मौजूद बचाव दल के पुलिसकर्मी नदी में कूद गए। सूचना पर हथिगवां एसओ संतोष सिंह भी पहुंच गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बचाने वालों के फायरमैन दिलीप कुमार, सिपाही नागेंद्र अवस्थी, प्रवीण कुमार, मानवेंद्र, दीपक, विपिन शिवनारायण, विनय कुमार शामिल रहे। मेला प्रबंधक जुगनू व क्षेत्र के लोगों ने थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मियों का अभिनन्दन किया,अंकिता ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। विनय कुमार ओझा, पूर्व चेयरमैन पूर्व गुड्डू, राही सिंह,भानू सिंह,ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप,गोलू आदि मौजूद रहे।

34 (18)

जान बचने के बाद उमड़ा भावनाओं का सैलाब
बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में दर्शन - पूजन के बाद स्टीमर पर घूमने निकले श्रद्धालुओं की स्टीमर पलट गई। श्रद्धालु डूबने लगे,जिसमें दो युवकों के साथ एक युवती भी रही। हादसे में जान बचने के बाद भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चकमिरा सलोन की युवती अंकिता ने सभी पुलिसकर्मियों का आभार जताया और कहा भैया आपने एक बहन की जान बचाई है। अंकिता ने थानाध्यक्ष संतोष सिंह के अलावा जान बचाने वालों में शामिल फायर मैंन दिलीप कुमार, सिपाही नागेंद्र अवस्थी, प्रवीण कुमार, मानवेंद्र, दीपक, विपिन शिवनारायण, विनय कुमार को राखी बांधी, सभी ने पैर छूकर युवती से आशीर्वाद भी लिया।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को सराहा
एसपी सतपाल अंतिल ने श्रद्धालुओं की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए बधाई दी। कहा कि बचाव कार्य में शामिल सभी को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -जालौन : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने किया सुसाइड

संबंधित समाचार