जालौन : अज्ञात कारणों के चलते युवक ने किया सुसाइड
जालौन, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के रंधीरपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को रंधीरपुर गांव निवासी कोमल 27 वर्ष देर शाम को खेत पर काम करके घर लौटा। इसके बाद बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात्रि आठ बजे के लगभग कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक तनाव में चल रहा था। पिता शेषनारायण की बीमारी से मौत हो चुकी है। युवक अहमदाबाद में पानी पुरी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। घर में मां, पत्नी और छोटे भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी रविंद्र गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में इलाज के लिए दो दिन बच्चे को लेकर भटकते रहे परिजन
